Press "Enter" to skip to content

दुकान के विवाद को लेकर किराएदार और दुकान मालिक के बीच झगड़ा पुलिस ने की क्रॉस कायमी 

शिवपुरी। सदर बाजार में स्थित दुकान के विवाद को लेकर कल सुबह दुकान मालिक और किराएदार के बीच झगड़ा हो गया। जहां पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर से क्रॉस कायमी कर ली। बताया जाता है कि दुकान खाली कराने को लेकर दुकान मालिक ने मामला न्यायालय में लगा रखा है और कल दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

संजय गोयल निवासी प्रगति बाजार की दुकान गांधी कॉलोनी के रहने वाले विनोद भोला ने किराए से ले रखी है जिसे खाली कराने को लेकर संजय गोयल ने प्रकरण न्यायालय में लगाया है। किराएदार ने पुलिस को बताया कि कल सुबह संजय गोयल अपने पुत्र अंकित गोयल, अनुज गाोयल और आयुष गोयल के साथ दुकान पर आया। जहां उन्होंने दुकान खाली करने को कहा। जब उसने दुकान खाली करने से इंकार कर दिया तो आरोपीगणों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरोपी आयुष गोयल ने भी कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि  आरोपी विनोद भोला ने उसके घर के आगे बाइक रख दी थी जिसे हटाने के लिए उसने कहा तो आरोपी विनोद और उसका भाई विशाल झगड़े पर उतारू हो गए और दोनों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 के तहत क्रॉस कायमी कर ली है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!