शिवपुरी। बहुजन संघर्ष दल के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव में विजयी सीआर छात्र नेताओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजाराम बिजौल राष्ट्रीय महासचिव एवं बुंदेलखण्ड यूपी प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्ष गौतम प्रदेश सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ में चुनाव जीतने वाले छात्र एवं छात्रा नेता धर्मेन्द्र, विक्रम जाटव, शिशुपाल जाटव, मायावती, जमुना मौर्य, अर्जुन जाटव, सविता जाटव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष बल्लभ शाक्य, जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजमोहन बौद्ध, उपाध्यक्ष संजय खेमरिया, दयालू सगर, राजेन्द्र सगर, मदन नेताजी, सियाराम, मनीष माहौर, विक्रम, संजीव, विकास सोनवार, गजराज, संदीप, शीलराज, विकास सोनवार आदि उपस्थित रहे।
छात्र संघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बीएसडी ने किया सम्मानित

टैग: shivpuri



