Press "Enter" to skip to content

किसान द्वारा गाली गलौच करने पर व्यापारियों ने किया थाने में हंगामा

बैराड। कृषि उपज मंडी बैराड में नीलामी के दौरान मंडी में मूंगफली की फसल की कम बोली लगाने के कारण एक किसान दवारा व्यापारियों से अश्लील  गालियां देते मारपीट की धमकी दी। इस पर बैराड कृषि उपज मंडी में काम करने वाले व्यापारियों द्वारा एकत्रित होकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में जमकर हंगामा किया और व्यापारियों से आए दिन होने वाले अभद्र व्यवहार के विरोध में मंडी बंद रखने एवं पुलिस से कार्यवाही की मांग का आवेदन दिया।

व्यापारियों ने बताया के मंदी होने के कारण फसल के दाम कम होने पर आए दिन किसान व्यापारियों से अश्लील गालियां बा मारपीट की धमकी देते रहते है। मंडी सचिव हमेशा तमाशबीन बनकर देखते रहतेहैं। आज सांय ऐसीही घटना पर व्यापारी अपनी जान बचाकर मंडी प्रांगण से भागे  पुलिस थाने पर घेराव किया व गाली-गलौच कर रहे किसान पर कार्रवाई की मांग करते रह।े  बैराड़ व्यापारी  प्रतिनिधि ओम प्रकाश  गोयल के नेतृत्व में  अन्य व्यापारियों ने सामूहिक रूप से टी आई ओपी आर्यको आवेदन देते हुए  बताया कि  हम मंडी बंद कर रखेंगे तक मंडी प्रांगण में हम लोग नहीं जाएंगे जब तक हमारी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। ज्ञात रहे मंडी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिएमंडी सचिव  मंडी प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है एवं नाही मंडी में व्यापारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान दिया जाता है जिस कारण व्यापारी अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!