कोलारस। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कोलारस में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याण महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मूनिश्री 108 सुब्रतु सागर जी महाराज से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने इस अवसर पर जैन समाज की प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज पंचकल्याण समिति कोलारस द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। उन्होंने कार्यक्रम में मुनिश्री एवं जैन समाज को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ-साथ हम अपने मन एवं जीवन में भी स्वच्छता लाकर उनके स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुचाए। उन्होंने जैन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रमके शुरू में पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जनप्रतिनिधि सहित जैन समाज के महिला, पुरूष एवं बच्चें उपस्थित थे।






Be First to Comment