शिवपुरी। भारतीय नस्ल के गौ-भैंस वंशीय पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं दुग्धोत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन बदरवास विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। बदरवास में 11 एवं 12 नवम्बर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सभी वर्ग के पशुपालकों के लिये है जिनके पास भारतीय नस्ल की गाय/भैस उपलब्ध हो तथा जिनका दुग्ध उत्पादन क्रमश: प्रतिदिन 4 लीटर/6 लीटर या उससे अधिक हो आवेदन हेतु पात्र होंगे। योजना के लिए पात्र पशुपालक आवेदन प्रस्तुत करने हेतु पशु चिकित्सालय बदरवास अथाव उपसंचालक कार्यालय जिला शिवपुरी में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन 10 नवम्बर तक सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त गाय, भैसों को क्रमश: 10 हजार रूपए, 7 हजार 500 रूपए एवं 5 हजार रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदाय की जाएगी।
बदरवास में गोपाल पुरस्कार योजना के तहत प्रतियोगिता 11 एवं 12 को आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment