कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरौद में विगत दिवस शासकीय चरनोई की भूमि पर किए जा रहे अवैध बोर खनन के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने के बाद वहां से मशीन जब्त कर ली है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादवि की धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
विदित हो कि कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीएम एके प्रजापति ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम बागरोद की चरनोई की भूमि सर्वें नम्बर 117 पर बिना अनुमति के बोर खनन करते हुए मशीन क्रमांक केए 01 एमपी 9577 को जब्त कर थाने लाकर रख दिया। वहीं मौके से बैंकटेश पुत्र चिन्नास्वामी निवासी तमिलनाड़ु, प्रमोद पुत्र देवीलाल शर्मा निवासी बांगरोद, धारासिंह रावत निवासी कुलवारा को गिरफ्तार कर लिया था। जिन पर बीती रात्रि पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।





Be First to Comment