शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में फरियादी सफदर पुत्र अली मोहम्मद कुर्रेशी निवासी जवाहर कॉलोनी के साथ करीब दो माह पूर्व 24 अगस्त 2017 को जानलेवा मारपीट करने वाला झोलाछाप डॉक्टर आरोपी इरशाद पुत्र मोहम्मद कुर्रेशी उम्र 56 वर्ष निवासी फिजीकल को जरिए मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना देहात ने पकड़ा और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष हाजिर किया। आरोपी इरशाद की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश जारी किए। बताना होगा कि आरोपी इरशाद कुर्रेशी जो कि फिजीकल क्षेत्र में झोलाछाप क्लीनिक का संचालित करता है और वह दो माह पूर्व फरियादी सफदर कुर्रेशी के साथ विवाद कर जानलेवा मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका है। इस मामले में सफदर की शिकायत पर थाना देहात में आरोपी इरशाद के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और तभी से वह फरार हो गया। बाबजूद इसके आरोपी लगातार दो माह से देहात थाना पुलिस को गुमराह कर इधर-उधर छिपता फिर रहा था इसी बीच पुलिस को जरिए मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी इरशाद थाना क्षेत्र की सीमा में ही मौजूद है इस सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और सीधे न्यायालय के समक्ष हाजिर किया जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी इरशाद पर धारा 308,294,323, 324,341, 506 सहित अवैध हथियार रखने को लेकर धारा 25/27 आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है और वह फरारी के दौरान फरियादी सफदर कुर्रेशी को भी आए दिन डरा-धमकाकर उसे परेशान कर रहा था इस मामले को लेकर फरियादी ने जनसुनवाई में भी शिकायत की थी और आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना देहात में भी जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दो माह से चल रहा आरोपी झोलाछाप डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, पहुंचा हवालात
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment