Press "Enter" to skip to content

खतौरा में गौ कथा एवं 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ 

कोलारस। कोलारस परगने के अंतर्गत आने बाले ग्राम खतौरा में गायत्री शक्ति पीठ गायत्री धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय गौ कथा एवं 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज से प्रारंभ हो गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता एवं तत्कालीन विधायक रहे राम सिंह यादव के पुत्र महेन्द्र यादव एवं गायत्री परिवार के द्वारा कराया जा रहा है। आज गौकथा का रसपान संत श्री गणेशानंद जी महाराज द्वारा कराया गया। गौ कथा के पहले दिन आज  कलश यात्रा निकाली गई जिसमें खतौरा सहित आस पास की माताऐं बहने बड़ी संख्या में शािमल हुईं।  गौ कथा गायत्री मंदिर खतौरा के प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन चलेगी। 

बॉक्स

दूसरे और तीसरे दिन होंगे यह कार्यक्रम

आज दूसरे दिन 9 नवम्बर को देवा आह्वान एवं गायत्री महायज्ञ का आयेाजन सुबह 8 बजे से तथा विराठ दीप यज्ञ गुरूवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगा। 10 नबम्बर शुक्रवार को यज्ञ पूर्णाहुति सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। गौ कथा एवं दीप यज्ञ का विशाल भण्डारा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है जिसमें कोलारस, बदरवास सहित जिले भर के समस्त भक्तगण प्रसादी के लिए सादर आमंत्रित है। उक्त कार्यक्रम तत्कालीन विधायक राम सिंह यादव एवं उनके भाई जगन्नाथ सिंह यादव की स्मृति में तीन दिवस के लिए गायत्री मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय गौ कथा एवं दूसरे दिन दीप यज्ञ के साथ अगले दिन शुक्रवार को विशाल भण्डारे के साथ संपन्न होगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!