करैरा। जागरूकता एवम् सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष में आरटीसी करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सौजन्य से केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी करैरा तथा मीडिल स्कूल कलौथरा के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता ÓÓभ्रष्टाचार के कारण व उन्मूलनÓÓ विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उददेष्य छात्रों में भ्रष्टाचार से दूर रहने व इसके प्रति छात्रों को सजग करना है ताकि छात्र भविश्य इसका पता लगा सकें। निबंध प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय व कलौथरा मीडिल स्कूल से 2-2 छात्रों न भाग लिया। केन्द्रीय विद्यालय की ओर से छात्रा स्वास्तिका षुक्ला ने प्रथम, विधि षर्मा ने द्वितीय तथा अनिका सचान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह कम्पिटिषन केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के शर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया। इसके अलावा मीडिल स्कूल, कलौथरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती सीमा (प्राचार्य) तथा रामनरेश मिश्रा (प्रधानाध्यापक) के सहयोग से किया गया। कलौथरा मीडिल स्कूल में आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता में छात्र लवकुश पाल ने प्रथम, रेणुका जाटव ने द्वितीय तथा चन्दा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यापक संदीप श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। प्रोत्साहन हेतु प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्षन करने वाले छात्रों को विरेन्द्र सिंह रावत (उप सेनानी) आरटीसी करैरा द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।






Be First to Comment