शिवपुरी। शिवपुरी नगर के एक मात्र भव्य एवं आकर्षक पटेल नगर पार्क में बाल दिवस 14 नवम्बर को चिल्ड्रन्स जोन का शुभारंभ किया जाएगा। इस चिन्ड्रन्स जोन में बच्चों के लिए नए नए झूले गलाए गए हैं जिसका आनंद बच्चे पार्क में उठा सकते हैं। इसके साथ ही पार्क में बाल दिवस 14 नवम्बर को भव्य बाल मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिवस को जहां बच्चों के लिए दिन भर खानपान के स्टाल के साथ मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं बाल दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसी दिवस को पटेल नगर पार्क में ही एक्यूप्रेशर के फुटपाथ एवं वाटर कूलर का भी शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया होंगी।
यह जानकारी देते हुए पटेल नगर पार्क के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि पटेल नगर पार्क विकास समिति द्वारा समय समय पर बच्चों, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के दृष्टिगत बाल दिवस 14 नवम्बर पर इस बार भव्य बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। बाल मेले में बच्चों के लिए विभिन्न खान पान एवं चाट के स्टाल् लगाए जाएंगे जिसका बच्चे भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसी प्रकार बच्चों के लिए ही मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटेल नगर पार्क में एक्यूप्रेशर फुट पाथ एवं वाटर कूलर भी लगाया जा रहा है जिसका शुभारंभ भी अतिथियों द्वारा 14 नवम्बर को ही किया जाएगा। उन्होंने सर्वसंबंधितों से इस बाल मेले का भरपूर आनंद उठाने की अपील की है।





Be First to Comment