कोलारस। हाल ही में कोलारस में पदस्थ एसडीएम आर ए प्रजापति का अकारण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध सुािर्खयों में आ गया हैै। हालाकि पदभार ग्रहण करने के बाद जितनी पुराने प्रशासनिक अधिकारियों ने अव्यवस्थायें की उनकों वटोरना और व्यवस्थित करना ही किसी अधिकारी के लिये चुनौती होती लेकिन एसडीएम प्रजापति द्वारा सभी चुनौतियों को धीरे धीरे निराकरण कर प्रशासन को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। तहसील स्तर पर राजस्व की अव्यवस्थाओं के कारण या विभाग में जमें हुए भ्रष्टï बाबुओं के कारण यदि उनका विरोध किया जा रहा है तो वह ठीक नही जान पडता। एक सक्रिय और ईमानदार अधिकारी की छवि संपूर्ण शिवपुरी जिले में उनकी है। चुनावी समय अधिकारियोंं के लिये संकट का समय होता है इस समय सभी राजनैतिक पार्टियाँ अधिकारियों पर दबाब बनाने का प्रयास करते है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हालहि में आये अधिकारी का विरोध करने पर जनता काफी हैरत में है क्योंकि भाजपा को यह विरोध उस समय करना था जब 2 साल से अधिकारी स्तर पर जनता को जम कर लूटा जा रहा था। उस समय के भ्रष्टï प्रशासन ने भाजपा की जडो में मठा डालनेे का काम किया है। उस कार्यकाल की यदि गंभीर जाँच हो जाए तो ऐसे चौकाने वाले घपले सामने आऐगे जिनकी कोई कल्पना भी नही कर सकता। पीडीएस,महिला बाल विकास नियुक्तियाँ,समूहों की अदला बदली,रेत का घोटाला,अनेक ऐसे कार्य है जिसमें जनता को जमकर लूटा गया तब भाजपा चुप थी और अब जब एसडीएम प्रजापति द्वारा माफियांओं पर दम से कार्यवाही की जा रही है तो अकारण ही उनका विरोध किया जा रहा है। आखिर कोई ऐसे मामले तो होना चाहिए जिसके प्रमाण के आधार पर विरोध हो और उसकी एक कापी मीडिया में भी प्रसारित की जानी चाहिए। यदि विरोध करना है तो राजस्व विभाग का किया जाना चाहिए जिसने भाजपा शासन द्वारा निर्देशित अविवादित नामांतरण एवं वटवारा के प्रकरणों में कोई दिलचस्पी नही दिखाई। साथ ही जनता की पहुच से पटवारी बहुत दूर है वही विभाग के बाबू एव ंरीडर दम से लेन देन वाले कामों में ही रूचि दिखा रहे है। एसडीएम कार्यालय से भी संबंधित कई मामले है जिसमें मख्य रूप से बाबुओं द्वारा जनता के काम को लटकाया जाना और जनता को परेशान करना साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की बात न सुनना।
एसडीएम के विरोध के बाद भाजपा के प्रति जनता में रोष कुछ ही समय में एसडीएम प्रजापति ने किया प्रशासनिक सुधार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment