आरएसएस का पथ संचलन 12 को

11 को निकलेगी बाइक रैली, तैयारियों में जुटे स्वयंसेवक

बदरवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदरवास का विशाल पथ संचलन 12 नवम्बर रविवार को भव्यता से निकलेगा। जिसकी तैयारियों में स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। पथ संचलन के एक दिन पूर्व 11 नवम्बर को विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक शामिल रहेंगी। बाइक रैली पूरे नगर में अपने निर्धारित मार्ग से निकलेगी।