कोलारस। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देश अनुसार जिले में चलाये जा रहे अवैध गिट्टी बजरी पत्थर के खिलाफ अभियान के क्रम में रन्नौद थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग पॉइंट लगाकरएक डम्पर क्रमांक एमपी 67एचच 204 को जब्त किया। उक्त डंपर मेें बजरी करैरा से रन्नौद के पास अकाझिरी गांव की तरफ लेकर आ रहा है। रन्नौद थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान ने डम्पर चालक राजेन्द्र पुत्र जिहान सिंह कुशवाह उम्र 30 निवासी गन्हियार थाना सीहोर से रॉयल्टी मांगी तो वह बताने में असमर्थ रहा। पुलिस द्वारा डंपर को कार्यवाही के लिए खनिज विभाग भेजा जाएगा।



