बदरवास। विकासखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हाईवे के कार्य में मंदिर तोड़े गये थे लेकिन, हाईवे के निर्माण कार्य को एक बर्ष से अधिक हो गया है, भगवान आज भी मंदिर की आश में पेड़ के नीचे बैठे हुये हैं। इस बात को लेकर क्षेत्रिय ग्रामीणों का मानना है की जब से मंदिर टूटा है और भगवान बाहर बैठे हैं जब से ही क्षेत्रवासियों पर तमाम तरह की परेशानियां प्रबल हो रहीं हैं। मंदिर के पुजारी तथा गांव के बुजुर्गों का कहना है की जब तक मंदिर का निर्माण नहीं होगा क्षेत्रिय लोगों पर संकट टूटते रहेंगे। जानकारी के अनुशार बदरवास से 4 किमी दूर सुमैला तथा 10 किमी दूर अटलपुर के समीप बने हनुमान मंदिर को हाईवे के निर्माण कार्य में तोड़ दिया गया था जब से ही भगवान मंदिर की आश में बैठे हुये है लेकिन आज तक मंदिर का निर्माण नही कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है की हम कई बार हाईवे के अधिकारियों तथा अनुविभागीये अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन मंदिर के विषय में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मंदिर समिति के लोगों का अब रोष बडता जा रहा है, उनका कहना कि अगर मंदिर निर्माण जल्द ही नहीं कराये गए तो हम समस्त ग्रामीणों को एक_ा कर आंदोलन करने पर विवश हो जायेंगे। जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा।
बॉक्स
इनका कहना है
कल में दिखबाती हूँ और एसडीएम साहब को अवगत कराऊंगी मंदिर निर्माण जल्द से जल्द कराया जायेगा।
प्रेमलता पाल, प्रभारी तहसीलदार बदरवास





Be First to Comment