शिवपुरी। सफाई कर्मियों की सतत हड़ताल के कारण शिवपुरी में साफ सफाई के मामले में आपातकाल जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शिवपुरी के मुख्य बाजारों में गंदगी के कारण सांस लेना भी कठिन हो गया है। कल देर शाम तक नगर पालिका अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सफाई कर्मियों के नेताओं के साथ एक लम्बी वार्ता हुई जो वेनतीजा साबित हुई। गंदगी साफ करने का वार्ड वासियों का मन बन जाने पर तत्काल नगर पालिका सीएमओ रणवीर कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी और नगर पालिका में अघोषित नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे से आग्रह किया गया कि वह स्वयंसेवकों को झाडू उपलब्ध करा दें जिससे वार्ड नम्बर 6 और सदर बाजार की सफाई कर मुख्य स्थानों से गंदगी हटाई जा सके। नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी ने कहा कि जैसे वार्ड नम्बर 6 के जागरूक नागरिक वार्ड की शहर की सफाई के लिए आगे आए हैं इसी भाव से अगर सारे शहर के जिम्मेदार नागरिक साफ सफाई अभियान में सड़क पर उतर आयें तो हम गंदगी का नामो निशान मिटा देंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे ने कहा कि आप लोगों की बड़ी मात्रा में उपस्थिति और सफाई के प्रति जागरूकता से यह सुनिश्चित हो गया है कि हमारे जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारी लोकप्रिय मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का स्वच्छता को लेकर जगाया गया अलख अब परवान चढऩे लगा है उन्होंने श्रमसेवियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आज आपने अपने वार्ड के साथ-साथ सदर बाजार को साफ करके जो संदेश दिया है।

शिवपुरी को स्वच्छ बनाने निकले स्वयंसेवक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment