योगेन्द्र जैन पोहरी – पोहरी मुक्तिधाम में पिछले काफी समय से अंत्येश्टी सामग्री की व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई को लेकर चर्चा होती थी परंतु यह चर्चाओं को मूर्तरूप देने में किसी भी शख्स ने गंभीरता नहीं दिखाई तो पोहरी के युवाओं ने इसका बीडा उठाया एवं संवेदना मुक्तिधाम समिति पोहरी का गठन किया, जो आज मुक्तिधाम की दुर्दशा को सुधारने का बीडा उठाए हुये है।
जानकारी के अनुसार पोहरी में कहीं भी किसी भी वयक्ति के मृत्यु उपरांत परिजनों को सबसे बडी चिंता होती थी कि लकडी की व्यवस्था कहां से की जाये, जिसके लिए परिजनों के द्वारा तीन से चार हजार रूपयों में ट्रेक्टर भेजकर लकडी मंगाई जाती थी इस समस्या को लेकर पोहरी के कुछ युवाओं ने संवेदना समिति का गठन किया और जलाऊ लकडी की व्यवस्था मुक्तिधाम में ही कर दी वह भी सिर्फ 1500 रूपये की न्यूनतम कीमत पर, इस व्यवस्था से पोहरी के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार के रोज सुबह मुक्तिधाम में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्य भी किया गया जिससे वहां फैली गंदगी, कचरे को एकत्रित कर साफ किया गया तथा दाहसंस्कार के चबूतरों के आसपास साफ सफाई कर कांटे एवं अन्य सामग्री को हटाकर साफ किया गया। इस नेक कार्य में पोहरी के रामेष्वर कुशवाह, प्रथ्वीराज जादौन, संतोश शर्मा, भरत धाकड, नंदकिशोर गुप्ता, शिवकुमार श्रीवास्तव, शुभम शर्मा, नरेन्द्र जादौन, अभिषेक शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रोहित शर्मा, पवन धाकड, दामोदर पेंटर आदि उपस्थित रहे।
प्रत्येक माह दूसरे रविवार को होगा सफाई कार्य-संवेदना समिति सदस्यों ने चर्चा के दौरान बताया कि अब से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार के रोज विषेश सफाई अभियान चलाया जायेगा जिससे मुक्तिधाम में कचरा और अन्य सामग्री को नश्ट कर स्वच्छ रखने का प्रयास किया जायेगा। संवेदना समिति ने आम लोगों से भी अपनी की है कि मुक्तिधाम में आने पर वह गंदगी न करें एंव साथ लाई गई सामग्री को जहांतहां न फैंकें, बल्कि एक निर्धारित स्थान पर ही उसे एकत्रित करके रख दियां करें जिससे मुक्तिधाम स्वच्छ बना रहे।






Be First to Comment