शिवपुरी। चित्रकूट विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर शिवपुरी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माधव चौक पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसियों द्वारा आतिशबाजी चलाकर मिठाइयां बांटी। कांग्रेसियों का कहना था कि चित्रकूट से कांग्रेस की जीत का आगाज हो चुका है और अब बीजेपी का सफाया होगा और सिर्फ कांग्रेस ही हर जगाह जीतेगी।
बॉक्स
सपाक्स ने बांटी मिठाईयां
सपाक्स जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम का चित्रकूट चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहला सबक, ये कांग्रेस की जीत नही भाजपा की हार है, शिवराज की हार है। भाजपा चित्रकूट हारी, अब कोलारस, मुंगावली की बारी। सपाक्स करेगी दोनो जगह भाजपा का पुरजोर विरोध। चित्रकूट में भाजपा की हार पर शिवपुरी मे सपाक्स ने बांटी मिठाई।






Be First to Comment