Press "Enter" to skip to content

आरएसएस का विशाल पथ संचलन, हुआ जोशीला स्वागत पूरे नगर में हुई पुष्पवर्षा से अभिभूत हुए स्वयंसेवक

बदरबास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को बदरवास नगर में ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला गया जिसमें सैकडों की  संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लिया। नगर वासियों ने बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास और खुले दिल से पथ संचलन में निकले स्वयंसेवकों का सभी मार्गों में पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया। पथ संचलन निकलने के पूर्व दोपहर थाना प्रांगण में स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने जैन मुनि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अतिथि जैन मुनि प्रगल्भ सागर महाराज तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह  राजेश भार्गव रहे साथ ही मंच पर सह जिला कार्यवाह अजय राजपूत उपस्थित थे। जैन मुनि प्रगल्भ सागरजी ने अपने सारगर्भित आशीर्वचन दिए। उन्होंने संवोधित हुए कहा कि हम सभी मिलकर भारत को उत्थान की ओर ले जाएंगे तथा भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। उन्होंन राष्ट्रीय विपदा के समय  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों  की खुले दिल से प्रशंसा की तथा कहा कि स्वयंसेवक अनुशासन और शक्ति का प्रतीक होकर तपस्वी की तरह कार्य करता है। मुख्य वक्ता के रूप मे विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव ने अपने बौद्धिक मे उपस्थिति स्वयं सेवको को संबोधित करते हुये कहा कि भारत मे विभिन्न देश विरोधी ताकते योजना बद्ध तरीके से हिन्दुस्तान को तोडने की कोशिश कर रहे हैं  पश्चिम बंगाल, केरल, कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यो मे राष्ट्र विरोधी कृत्य किये जा रहे है। हमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रेरणा स्रोत गुरूगोविंद सिंह के आदर्शो पर चलकर भारत  को परम वैभव के शिखर पर  ले जाना है । वर्तमान में देश में संघ की देश मे 55687   शाखाये राष्ट्र भक्ति का भाव और भारत माता के लिये मर मिटने के लिए तैयार करने का काम कर रही है। संघ की शाखाओं में चारित्रिक और राष्ट्रीयता के भाव सिखाए जाते हैं । मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात विशाल पथ संचलन प्रारंभ हुआ जिसमें सैकडों स्वयंसेवक हाथों में शस्त्र एवं दंड लिए पूर्ण  गणवेश में क्रमबद्ध होकर निकले। सफेद शर्ट, फुल पैंट, सिर पर काली टोपी और हाथों में दंड लेकर एक कतार में क्रमबद्ध होकर निकले स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहे । पथ संचलन के आगे स्वयंसेवकों में जोश भरने हेतु घोष चल रहा था जिसकी थाप पर स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर पूर्ण अनुशासन के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय शिवाजी जय भवानी आदि राष्ट्रभक्ति की नारे गुंजायमान करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन मैं आगे ध्वज वाहिनी चल रही थी उसके पीछे सैकड़ों स्वयंसेवक कतार बंद होकर कदमताल करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर, कटरा मोहल्ला, पुराना बाजार, मठ मोहल्ला, लक्ष्मीगंज, हनुमान कॉलोनी, बारई रोड, होते हुए श्री राम कॉलोनी, सड रोड, मंडी रोड, इंदिरा कॉलोनी, सब्जी मंडी, लाल चौक, रिजौदी रोड, जैन कॉलोनी, ए बी रोड ,बस स्टैंड, भुवनेश्वरी मार्ग होते हुए गढ़ी प्रांगण में इस संचलन का समापन हुआ जहां उपस्थित सभी इससे  स्वयंसेवकों को अन्नकूट वितरण किया गया।

बॉक्स

लोगों का लगा हुजूम, उत्सव जैसा रहा माहौल

पथ संचलन के स्वागत और पुष्पबर्षा के लिए जहाँ एक ओर लोगों द्वारा रास्तों में व्यबस्था की गई थी वहीँ दूसरी और छतों, बालकनी और घरों के छज्जों से महिलाओं ने भी बडे जोर शोर से जबर्दस्त पुष्पबर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। नगर के लोगों ने पथ संचलन के स्वागत में पालक पाँव बिछाकर उत्सव जैसा माहौल बना दिया था। जगह जगह स्वागत द्वार , रंगोली आदि से लोगों ने संचलन का आतिशी स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!