कोलारस। मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा का परिणाम जैसे ही रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब न्यूज चैनलो एवं शोसल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसियो एवं आम लोगो को चित्रकूट विधानसभा के लिए हुये उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मिली 14 हजार से भी अधिक मतो की जीत की खबर मिलते ही कोलारस से लेकर बदरवास एवं लुकवासा से लेकर रन्नौद में कांग्रेसियो ने चित्रकूट में नीलांशु चतुर्वेदी को भाजपा प्रत्याशी के ऊपर मिली 14333 मतो की जीत पर आतिशवाजी चला कर मिठाईयां बांट कर जीत की इजहार किया। वहीं चित्रकूट में मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता ओपी भार्गव ने कहा कि चित्रकूट तो झांकी है कोलारस, मुंगावली में जीत तय है। चित्रकूट में जहां भाजपा ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रीयो को चुनावी मैदान में उतार दिया था वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रदेश के अन्य कांग्रेसियो एवं चित्रकूट के कांग्रेसियो की एक जुटता का परिणाम है कि चित्रकूट में कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियो ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहन्त एवं चित्रकूट की जनता को श्रेय दिया है। श्रेय देने बालो में सौहन गौड, ओपी भार्गव, हरवीर सिंह रघुवंशी, रविन्द्र शिवहरे, रामनिवास कैथवाले, धर्मेन्द्र जैन, लालू चौहान, आजाद वर्मा, बल्ली ठेकेदार, महेन्द्र यादव, रामवीर यादव, धर्मेन्द्र रावत, शिवनंदन पडरया, छोटा खैमरिया, सफी काजी, विपिन शर्मा, रामभरोसी शर्मा, मांगीलाल शर्मा सहित अनेक लोगो ने चित्रकूट की जीत पर सिंधिया की मेहन्त एवं चित्रकूट की जनता को श्रेय दिया है।
चित्रकूट जीत के बाद कोलारस परगने में मनाया कांग्रेस ने जश्न
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पटेल पार्क कर्मचारियों की ईमानदारी बनी मिसाल, महिला पर्यटक की खोई सोने की चेन लौटाई / Shivpuri News
- चड्डा होटल पर घरेलू गैस का इस्तेमाल पकड़ा, कार्रवाई से पहले संचालक का हंगामा / Shivpuri News
- शिवपुरी में काली माता मंदिर में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश / Shivpuri News
- जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- परीक्षा सेंटर बदलने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News





Be First to Comment