कोलारस। कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर बीते 6 दिनो से चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव का वीते रोज शनिवार की शाम गजराज के साथ 51 पालकियो के साथ विमान उत्सव कोलारस नगर के प्रमुख मार्गो से ए बी रोड होते हुये देर शाम बडे जैन मंदिर पर पहुंचा जिसके साथ ६ दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव का समापन हो गया। इसी बीच शनिवार की शाम करीब ६ बजे के उपरान्त कोलारस के मानीपुरा स्थित सौरभ गार्डन से बैण्ड बाजो गजराज के साथ महा आरती लेकर कुलदीप जैन अपने परिजनो, समाज के लोगो एवं मिलने बालो के साथ बडे जैन मंदिर पर रात्री 9 बजे के करीब पहुंचे जहां बडे जैन मंदिर पर महा आरती उनके एवं परिजनो द्वारा की गई। जिसके साथ 6 दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव का समापन हुआ। पंच कल्याणक महोत्सव में सहयोग करने बाले सभी लोगो को आभार के साथ धन्यवाद देने बालो में धर्मेन्द्र जैन, संजीव जैन, दीपक जैन, शान्ति शरण जैन, विवेक जैन, देवेन्द्र जैन होटल फूलराज, ऋषभ जैन होटल फूलराज, अनिल जैन ठेकेदार, सुमित जैन, शिखर जैन, मझले जैन, ब्रजमोहन जैन सहित जैन समाज के वरिष्ठ लोगो ने पंच कल्याणक में सहयोग करने बाले सभी लोगो का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।






Be First to Comment