करैरा। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिल की बात कार्यक्रम के उपरान्त मुलाकात की। इस दौरान श्री रावत ने मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की समस्याएं बिजली एवं अन्य सभी तत्कालीन समस्याओं के बारे में बातचीत की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए सक्षिप्त रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। जिस पर श्री रावत सोमवार को पुन: मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें किसानों की सभी तत्कालीन समस्याओं की संक्षिप्त रिपोर्ट सौपेंगे। इस अवसर पर साथ में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री विनोद जादौन उपस्थित रहे।





Be First to Comment