शिवपुरी। चैहल्लुम के ताजिए विसर्जन के अवसर पर स्थानीय गढ्ढा मोहल्ला में आयोजित ताजिया कमेटी केे कार्यक्रम में शहर के गणमान्य समाजसेवी व पुलिस अधिकारी पहुंचे। ताजिया कमेटी के इमरान पठान और नईम राईन ने संयुक्त रूप से बताया कि गढ्ढा मोहल्ला ताजिया कमेटी के तत्वाधान में ताजिये के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिख समाज के अध्यक्ष बिट्टू भाई, बॉबी भाई व थाना प्रभारी देहात सतीश सिंह चौहान सहित नगर के गणमान्य समाजसेवी बीड़ी नं.72 परिवार के संचालक त्रिलोकचन्द्र अग्रवाल बल्लू भैया, नपं कोलारस अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे व वासिद अली आदि ने भाग लिया और ताजिया पर सेहरा बांधकर अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान अतिथिगणों द्वारा ताजिया कमेटी गढ्ढा मोहल्ला समिति की ओर से कार्यक्रम के अतिथिद्वयों का माल्यार्पण व तौलिया ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान ताजिया कमेटी के नईम राईन, चंगेज पठान, इमरान पठान, हमीद वॉच कंपनी, शाहरूख राईन, अख्तर राईन, रफीक टेलर व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे जिन्होंने इस ताजिया कार्यक्रम में अभिन्न सहयोग किया और अतिथिद्वयों का स्वागत अभिवादन किया।






Be First to Comment