शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड़ पर स्थित सांवलदास गुप्ता के मिल के सामने सड़क किनारे लघुशंका कर रहे एक युवक का वहां आए अज्ञात चोर ने इतनी साफगोई से जेब से मोबाइल तड़ लिया जिसकी जानकारी तक पीडि़त युवक को नहीं लगी। घटना के बाद चोर अपनी बिना नंबर की एक्टिवा गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। जिसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई।
बीती रात्रि लगभग 9:30 बजे राज पुत्र बसंत पाराशर निवासी सर्किट हाउस रोड़ टहलते-टहलते सांवलदास गुप्ता के मिल के पास आया जहां वह लघुशंका करने लगा। उसी समय एक बिना नंबर की एक्टिवा गाड़ी वहां रूकी। जिस पर सवार चोर भी उसके पास आकर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान चोर ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और गाड़ी स्टार्ट कर वहां से भाग गया। चोर क जाने क बाद जब राज ने अपनी जेब से मोबाइल निकालने के लिए हाथ डाला तो जेब में रखा मोबाइल गायब था। जिससे वह समझ गया कि उक्त युवक उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।



