करैरा। विकास खण्ड करैरा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयो में आज दिनाक को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के मौके पर करैरा के ग्रामो का भोपाल की टीम ने निरीक्षण कर शालाओ में पढऩे बालो बच्चों से शासन की तमाम योजनाओ की जानकारी लेकर सर्वे का समापन किया। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों की उपलब्धि स्तर के आंकलन हेतु एनसीइआरटी द्वारा प्रदत्त निर्देशनुसार कक्षा 3 5 8 के छात्र छात्राओ को सम्मिलित कराया गया ।इस हेतु करैरा विकास खण्ड के 13 प्राथमिक विद्यालयो व 6 माध्यमिक शालाओ को चयनित किया गया इसके मॉनिटरिंग हेतु 19 फिल्ड इन्वेस्टिगेटर तथा 3 पर्यवेक्षको को जिला स्तर से नियुक्त किया गया । राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के अवलोकन हेतु ओ आई सी महोदय श्रीमती प्रवीणा कौशल भोपाल द्वारा शा माध्यमिक विद्यालय सिरसौद तथा अमोला क्रेसर का अवलोकन किया उन्होंने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के साथ शासन की विभिन्न योजनाओ का आकलन किया तथा संतुष्टि जाहिर की क्षेत्र भ्रमण में बीआरसीसी आफाक हुसेन व जनशिक्षक विजय भदौरिया साथ रहे।






Be First to Comment