खनियांधाना। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वयस्क मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का प्रारंभ आज एसडीएम सीबी प्रसाद ने बीएलओ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य 15 नवंबर से 30 नवंबर 2017 तक चलेगा ऐसे समस्त वयस्क मतदाताओं, जिनकी आयु जनवरी 2019 में 18 वर्ष पूरी होने जा रही है उनका नाम मतदाता सूची में जोडऩे हेतु गहन सर्वे का कार्य करें । जिसमें ढाई प्रतिशत नये मतदाताओं के नाम बढ़ाने का लक्ष्य चुनाव आयोग के द्वारा तय किया गया है इसके लिए आवेदन क्रमांक छह तथा ऐसे मतदाता जो मृत हो गए या अन्य जगह विस्थापित हो गए हैं नाम सूची में से हटाने के लिए आवेदन क्रमांक 7 संशोधन के लिए आवेदन क्रमांक 8 व 8 क भरवाए जाएं। साथ ही समस्त बीएलओ एंड्राइड मोबाइल पर इलेक्शन ऐप डाउनलोड कर दिन प्रतिदिन की जानकारी देना सुनिश्चित करें। बैठक में ऐसे बीएलओ को कारण बताओ नोटिस दिए जाने के निर्देश तहसीलदार व रिटर्निंग अधिकारी को दिए जिनमें लोगों ने पूर्व में रिक्त आवेदन जानकारी दी है। उत्कृष्ट विद्यालय पर आयोजित इस बैठक में बीएलओ को आने वाली कठिनाइयों का समाधान भी मौके पर किया गया इस प्रशिक्षण बैठक में एसडीएम सीवी प्रसाद, तहसीलदार जनक सिंह अपोरिया एवं समस्त बीएलओ उपस्थित रहे।
गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ एसडीएम ने दिए बीएलओ की बैठक में निर्देश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News





Be First to Comment