बलात्कार के  प्रकरण में  दो लोंगो को न्यायालय ने  किया बरी

करैरा। आज अपर सत्र न्यायाधीश ए के त्रिपाठी की  न्यायालय में दो साल पूर्व हुये बलात्कार के  केश में सजा सुनाते हुये  दो लोंगो को  बलात्कार के प्रकरण में डी एन ए टेस्ट के आधार पर बरी कर दिया गया है। जो पिछले दो साल से जेल में बन्द थे।

उक्त आशय की जानकारी में पता चला है की अक्टूबर 2015 को ग्राम सड़ में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया था महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने  अतर सिंह (बंटी) रावत  और गजेन्द्र रावत  पुत्र मेघ सिंह रावत दोनो भाईयो पर 376 का मामला दर्ज कर  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उस महिला की एक बच्ची भी हुई थी। जिसका आज करैरा न्यायालय में डी एन ए टेस्ट के आधार पर अतर सिंह और गजेन्द्र  रावत पुत्र मेघ सिंह रावत को बरी किया गया।