Press "Enter" to skip to content

एसडीएम पब्लिक स्कूल खतौरा में मनाया बाल दिवस बच्चों ने नेहरू बनकर दिया देश के नाम संदेश

शिवपुरी। एसडीएम पब्लिक स्कूल खतौरा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। क्योंकि नेहरूजी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे।  स्कूल संचालिका अंकिता सक्सेना एवं ज्योति सक्सेना के संयुक्त निर्देशन में बच्चों द्वारा चाचा नेहरू बनकर देश के नाम संदेश दिया। कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों द्वारा केक काटा। इसके बाद स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले बच्चों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बच्चे घर से ही सज-धज कर विद्यालय पहुंचे और उन्होंने बाल दिवस का भरपूर आनंद लिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!