स्कूल संचालकों की आवश्यक बैठक 16 को

शिवपुरी। कलेक्टर तरुण राठी के निर्देशानुसार 16 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे से शिवपुरी विकासखण्ड के अशासकीय प्रावि, मावि, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के संचालक, प्राचार्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी स्कूल संचालक या प्राचार्य की उपस्थिति अनिवार्य होगी, बैठक में प्रतिनिधि मान्य नहीं होगा। बैठक में पूर्व माह में निजी विद्यालयों को जारी पत्र के क्रम में की गई कार्यवाही, जिला परियोजना समन्वयक द्वारा गठित जिला स्तरीय जांच दल द्वारा की गई जांच रिपोर्ट का क्रियान्वयन आदि बिंदुओं की जानकारी सहित स्कूल संचालक/प्राचार्य को स्वयं समय पर उपस्थिति होने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में स्कूल संचालकों के अलावा पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, बाल कल्याण समिति, मानव अधिकार समिति, महिला बाल विकास अधिकारी एवं यातायात विभाग सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहेंगे।