Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी जिले का रत्न पटेल पार्क : यशोधरा राजे सिंधिया कम समय में पार्क की व्यवस्थाएं काबिले तारीफ केबिनेट मंत्री राजे ने किया बाल मेले का भव्य शुभारंभ 

शिवपुरी। पटेल नगर पार्क का जो स्वरूप उभरकर आया है वह बहुत आकर्षक है। इस प्रकार का पार्क तो पूरे ग्वालियर संभाग में नहीं है। इस पार्क को संजोने संवारने में कार्य किया गया है वह बहुत सराहनीय है। अगर मैं इस पटेल पार्क को शिवपुरी जिले का रत्न कहूं तो अतिश्योक्ति नहीं। कम समय में पार्क में की गईं व्यवस्थाएं काबिले तारीफ हैं। आम जन को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये और शिवपुरी नगर में अतिक्रमण से युक्त भूमियों पर इस प्रकार के ही पार्कों का निर्माण हों। यह विचार प्रदेश की खेल एवं युवक कल्याण धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने पटेल पार्क में चिल्ड्रन जोन का लोकार्पण एवं बाल मेले के शुभारंभ उपरान्त व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैं शिवपुरी के हर वार्ड में पटेल नगर पार्क जैसा पार्क चाहती हूं लेकिन उसके लिए अशोक अग्रवाल और पंकज शर्मा जैसे व्यक्तियों की ही आवश्यकता है। यशोधरा राजे सिंधिया दोपहर पटेल पार्क पहुंची जहां उन्होंने सर्वप्रथम चिल्ड्रन जोन का लाल रिबिन काटकर लोकार्पण किया तदुपरांत वे निर्माणाधीन एक्यूप्रेशर फुटपाथ देखने पहुंचीं। यहां से वे पार्क भ्रमण करते हुए बाल मेला पहुंची जहां उन्होंने लाल रिबिन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त उन्होंने सभी मेला काउंटरों पर जाकर न केवल बच्चों से चर्चा की बल्कि उनके हाथ से बनाई सामग्री का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन पटेल पार्क निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने किया।

बॉक्स

सेल्फी जोन रहे आकर्षण का केन्द्र

शिवपुरी। बाल मेले में आयोजित कार्यक्रम में सेल्फी प्रतियोगिता हेतु कई जगह सेल्फी जोन भी बनाए गए थे। इन सेल्फी जोनों पर सुबह से ही सेल्फी खींचने की होड़ लगने लगी। प्रतियोगिता हेतु बच्चे महिलाओं के साथ पुरुष भी अपनी सेल्फी खींचकर प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे थे। आज के आयोजन में सेल्फी जोन आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में पधारे बॉलीवुड के स्टार जॉन ने भी बच्चों के साथ भरपूर आनंद उठाया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!