Press "Enter" to skip to content

मुनिश्री का मंगल प्रवेश सेसई में हुआ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिये हुआ वेदी का शिलान्यास

शिवपुरी। श्री 1008 मज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ आयोजन के लिए आयोजन स्थल पर बनने बाले पांडाल में कल 14 नवम्बर को वेदी का शिलान्यास किया गया। वेदी शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व मुनिश्री ससंध का मंगल बिहार शिवपुरी से हुआ और 13 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके मुनिश्री का मंगल प्रवेश अतिशय क्षेत्र सेसई में हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन बताया कि 23 नवम्बर से जहां 30 नवम्बर तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आयोजन स्थल अयोध्या नगरी सेसई में प्रात: 9 बजे मुनिश्री अजित सागर महाराज, एलक दयासागर महाराज एवं एलक विवेकानंद सागर महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभय भैया एवं सह प्रतिष्ठाचार्य पं. सुगनचंद जैन आमोल के निर्देशन में पंचकल्याणक के सौधर्म इन्द्र संजय-ममता जैन जड़ीबूटी परिवार द्वारा वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूज्य मुनिश्री अजितसागर महाराज अब पंचकल्याणक महोत्सव तक अतिशय क्षेत्र सेसई में ही विराजमान रहेंगें। इस दौरान प्रतिदिन मुनिश्री के सान्निध्य में क्षेत्र पर श्रीजी का अभिषेक, पूजन और शांतिधारा का आयोजन किया जायेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!