सपेरे से वनकर्मी ने जब्त किया सांप

शिवपुरी। शिवपुरी के तात्या टोपे पार्क के पास एक सपेरे द्वारा सांप का खेल दिखाया जा रहा था तभी वहां से माधव नेशनल पार्क के वनपाल मनीराम बाथम की नजर खेल दिखा रहे सपेरे पर पडी और वनपाल ने नजदीक जाकर देखा तो दिलीप नाम का सपेरा दुमउं सांप को लोगो को दिखाकर पैसे ले रहा था वही वनपाल मनीराम बाथम के द्वारा सपेरे दिलीप से वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सांप को जब्त कर लिया और जिसे माधव नेशनल पार्क में छोड़ा गया।