शिवपुरी। देशभर में आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में समर्पित भाव से जुटी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी समस्याओं की ओर शासन द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आशा कार्यकता एवं सहयोगियों ने आपकी आवाज एक सामाजिक संगठन के बैनर तले अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगियों ने मांग की है कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी मान्य किया जाए, उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय किया जाए, आशा सहयोगियों का मानदेय 250 से बढ़ाकर 450 करते हुए 25 दिन से बढ़ाकर 30 दिन दिया जाए, योग्यतानुसार एएनएम एवं अन्य पदों पर पदस्थ किया जाए, आरोग्य केन्द्र संचालित करने के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था की जाए, कार्यक्षेत्र सीमित किया जाए क्योंकि अभी 25 गांव में आशा सहयोगियों को भ्रमण करना पड़ता है जो काफी मुश्किल है सहित अन्य मांगें शामिल हैं।






Be First to Comment