Press "Enter" to skip to content

बाल्मीक बस्तियों में पहुंचकर पीडि़तों से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौहान ठंड से बचने के लिए 200 नए कम्बलों का किया वितरण

शिवपुरी। बीते दिनों खनियांधाना में दो वर्ष की मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बाल्मीकि समाज के घरों में आग लगा दी थी। घटना के बाद यह लोग असहाय हो गए हैं इन्हीं लोगों का दुख दर्द बांटने मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान खनियांधाना पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ जिलामहामंत्री हेमंत शर्मा, जिलामंत्री मुकेश राय, खनियांधाना मंडल अध्यक्ष रहीस यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ठंड के मौसम को देखते हुए पीडि़तों के लिए तुरंत भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने 200 नए कंबल मंगवाए और इन कंबलों को बाल्मीकि समाज की सभी बस्तियों में बांटा गया। जो कंबल शेष बचे उन्हें वहीं पर रखवा दिया गया जिससे छूटे हुए शेष लोगों को भी कंबल मिल सके। श्री चौहान ने कहा कि जो आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिले। पीडि़तों को हर संभव मदद करने का श्री चौहान एवं भाजयुमो पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!