करैरा। केरल में जनरक्षा यात्रा में शामिल होकर बुधवार को करैरा पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला पदाधिकारी आशीष भार्गव प्रमोद सोलंकी राज जोशी सत्यम दुबे एवं नगर अध्यक्ष विशाल तिवारी का पुलिस सहायता केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष विशाल तिवारी ने कहा कि केरल में जिस तरह वामपंथियों द्वारा केरल में 120 से अधिक आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए केरल सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर देश में फैले हुए मानवाधिकार चैम्पियन क्यों चुप हैं। इस अवसर पर गिन्नी सोनी रामगोपाल शर्मा अतुल मिश्रा अतुल चौबे( विशाल) राहुल लोधी अभय फौजी गोलू शर्मा विनय मिश्रा काना सिकरवार प्रिंस चौहान रामबरन गुर्जर शिवम खटीक गोलू शर्मा ईशू शर्मा भोलू दलवी कदम सिंह यादव भैया दाऊ अरविंद पाठक कोमेष रावत राजा यादव प्रियांशु भार्गव मोहित कोटिया भूपेंद्र यादव नितिन पंडित हृदेश शर्मा आकाश मामा प्रदुम तोमर प्रवीण व्याघ्र एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment