पिछोर। पिछोर नगर में शनिवार को बड़ी धूमधाम से पैग़ंबर ए इस्लाम की यौम -ए- पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया इस त्यौहार की तैयारियों में नगर की मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था शनिवार को दोपहर में बैंड बाजो के साथ शहर काजी एवं हाफिज साहब घोड़े पर सवार होकर नूरी मस्जिद तहसील मोहल्ला से प्रारंभ होकर पिछोर नगर में सभी जगह जुलूस निकाला गया तथा नूरी मस्जिद पहुंचकर ही जुलूस का समापन किया गया तथा रात्रि में बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद पर समाज के लोगों द्वारा धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा बताया जाता है कि मिलादुन्नबी यानी इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन रबी उल अब्बल महीने की 12 तारीख को मनाया जाता है मक्का शहर में 571 ईस्वी को पैगंबर साहब हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था किसी की याद में ईद मिलादुन नबी का पर्व मनाया जाता है।



