शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले महल सराय पुरानी शिवपुरी में रहने वाले बालिका के पिता ने बताया कि बीती 27 नवंबर को उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी आस-पड़ोस में खोजनबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने बताया कि उनकी पुत्री को भज्जू पुत्र मुल्ला आदिवासी निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी के साथ देखा गया है जिस पर परिजनों ने उस पर संदेह के आधार पर केस दर्ज करवाया।



