शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहे से एक युवक की बाइक चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। विवेक पुत्र गोविंदसिंह यादव निवासी ठकुरपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 1 दिसंबर को रात के समय अपनी बाइक से अस्पताल चौराहा किसी काम से आया था। उसने अपनी बाइक को चौराहे पर रख दिया और किसी से मिलने चला गया लेकिन जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी जिस पर असपास के दुकानदारों से पूछा लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
अस्पताल चौराहे से युवक की बाइक चोरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंधिया के सख्त रुख के बाद मड़ीखेड़ा में बड़ा बदलाव! 9 साल से पदस्थ एई सचिन चौहान का तबादला / Shivpuri News
- पूजन के लिए निकला नया ई-ऑटो बना हादसे का शिकार, स्पीड ब्रेकर के पास पलटा; एक की मौत, 6 घायल / Shivpuri News
- 10 हजार की रिश्वत नहीं दी तो विधवा की जमीन दूसरे के नाम! शिवपुरी में नामांतरण घोटाले का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग / Shivpuri News
- 22 साल पुरानी इंदिरा आवास की कुटीर पर नया विवाद, पट्टा रद्द करने और जेल भेजे गए युवक की जांच की उठी मांग / Shivpuri News
- वीडियो बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment