भौंती। भौंती थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव द्वारा आतंक का पर्याय बना 40 हजार का इनामी डकैत अरुआ को पकडने पर व भौंती गांव में शान्ति का बातावरण निर्मित करने पर भौंती व्यापार मण्डल एवं गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत कर सम्मानित किया। डॉ. यादव कीकार्य शैली की प्रशंसा की। इस मौके पर सहयोगी पुलिस टीम को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में थाना प्रभारी के अलावा प्रधान आरक्षक विजय गुडसेले, रामबरन,राहुल, रामवीर सिंह बघेल शामिल रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, प्रसन्न जैन, सुरेन्द्र सोनी, मुनुआ ठाकुर, उमेश अग्रवाल, जय कुमार गुप्ता, राकेश कंथरिया, रविशंकर साहू व पत्रकार रामेन्द्र तिवारी, दिवाकर अग्रवाल, राजेन्द्र गहोई, सचिन कंथरिया, सतेन्द्र छिरौल्या, गौरव गुप्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र गुप्ता (जीतू भैया) ने थाना प्रभारी संतोष यादव ओर उनकी टीम की उज्जवल भविष्य की कामना की।

थाना प्रभारी डॉ. यादव को भौंती व्यापार मण्डल ने किया सम्मानित
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News





Be First to Comment