Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री बतायें बदरवास का कार्यक्रम शासकीय है या पार्टी का 

कोलारस/बदरवास। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी दो माह के अंदर चुनाव होना तय है विधानसभा चुनाव 2013  के बाद मुख्यमंत्री से लेकर कोई भी भाजपा का नेता कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुध तक लेने नही आये। किन्तु उप चुनाव आते ही प्रभारी मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक आ रहे है। आखिर चार वर्ष तक यह लोग कहां थे जब उप चुनाव की बात आई तो सभी ने कोलारस की ओर अपना रूख कर दिया। यह सवाल कांग्रेस के कोलारस विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है। प्रेस रिलीज के माध्यम से चौधरी ने सरकार से पूछा कि आगामी 6 दिसम्बर बुधवार को बदरवास में आयोजित होने बाली मुख्यमंत्री की सभा भाजपा की सभा है या सरकारी कार्यक्रम यह जनता को सभा से पहले बताना आवश्यक है। क्योकि उप चुनाव को लेकर मुख्यंत्री का कार्यक्रम बदरवास में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रशासन की पूरी मशीनरी कार्य कर रही है। जबकि कार्यक्रम उप चुनाव को ध्यान में रखते हुये आयोजित हो रहा है। जिसमें भाजपा के झण्डे से लेकर बैनर लगना तय है। जबकि भीड जुटाने से लेकर अन्य सभी खर्च सरकारी पैसा खर्च किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि बदरवास में आयोजित होने बाली सभा में भीड जुटाने के लिए पंचायत सचिव,रोजगार सहायक, रोजगार प्रेरक, शिक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका एवं शासकीय संस्थाओ से जुडे अधिकारी कर्मचाििरयो को भीड जुटाने के कार्य मे ंलगाया गया है। जबकि उक्त कार्यक्रम उप चुनाव को लेकर भाजपा का आयोजित होने जा रहा है।

बॉक्स

कांगे्रस से सीट छीनना तो दूर की बात है भाजपा अपनी जमानत बचा ले काफी है 

कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से राज एक्सपे्रस को बताया कि भाजपा के एक नेता कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही अपनी आमद दर्ज कराने के बाद मीडिया के माध्यम से कोलारस विधानसभा सीट छीनने की बात कह रहे है। हम उन नेताजी से पूछना चाहते है जब बीएसपी एवं यादव समाज का प्रत्याशी 2013 के चुनाव मैदान में मौजूद था। तब कांग्रेस के प्रत्याशी को करीब 25 हजार मतो से जीत मिली थी। जबकि बसपा के उम्मीदवार आज कांग्रेस के साथ है ऐसी स्थिति में कांग्रेस का जीत का अंतर दोस्रगुना होने की संभावना है। भाजपा का प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने के बारे में सोचे कांग्रेस से सीट बचाने एवं छीनने की धमकी देना भाजपा के नेता न सोचे कोलारस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जागरूक है और वह क्षेत्र का भला बुरा किस के हाथ में है सब समझते है। 

बॉक्स

सिंधिया कोलारस विधानसभा क्षेत्र में विकास का मुख्य सूत्रधार है

कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए उप चुनाव दो माह के अंदर होने की संभावना है इस बीच भाजपा के लोग मतदाताओ को गुमराह करने के लिए झूटे बादे एवं प्रलोभन दे रहे है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रलोभनो में आने बाली नही है। क्षेत्र की जनता क्षेत्र का भला बुरा समझती है। कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में रेलो से लेकर हाईवे की सडको एवं प्रधानमंत्री सडको का जाल क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विछाया है। सिंधिया इस क्षेत्र के सर्वमान्य नेता है वह चुनाव के बाद लगातार क्षेत्र एवं जनता के सम्पर्क में रहते है। विकास की बात करने बाले भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर प्रभारी मंत्री 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद कोलारस का रास्ता तक भूल गये थे और उप चुनाव आते ही उन्हे कोलारस का विकास एवं सरकार की योजनाये याद आने लगी है और जनता उप चुनाव में उनको जो सवक सिखायेगी वह 2018 के आम चुनाव में कोलारस का रूख भी करना भूल जायेगे। उक्त बात प्रेस के माध्यम से कांगे्रस नेता अशोक चौधरी ने कही।

बॉक्स

कोलारस, बदरवास जनपद सीईओ को भाजपाईयो ने दिया भीड जुटाने का फरमान 

कोलारस विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय बदरवास में आगामी ६ दिसम्बर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है उक्त कार्यक्रम कोलारस उप चुनाव को ध्यान में रखते हुये आयोजित हो रहा है। उक्त कार्यक्रम को पार्टी की जगह शासकीय कार्यक्रम का रूप देने की तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में भीड जुटाने के लिए कोलारस जनपद पंचायत सीईओ को आठ हजार एवं बदरवास सीईओ को बारह हजार की भीड जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि कार्यक्रम में भाजपा के झण्डे एवं बैनर, पेम्पलेट,पोस्टर व नारे लगाने का आदेश पार्टी के द्वारा दिया गया है जिससे उक्त कार्यक्रम शासकीय खर्चे पर होने क बाद भाजपा पार्टी का दिखाई देता है। उक्त बात प्रेस रिलीज में कांग्रेस नेता अशोक चौधरी ने कही तथा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग की निंदा की साथ ही क्षेत्र की जनता से उक्त सरकार के द्वारा शासकीय धन के दुरूपयोग करने का बदला लेने की बात लोगो से कही।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!