Press "Enter" to skip to content

सेसई ग्राम वासियों ने किया मतदान का बहिष्कार 

रन्नौद। सबसे मुख्य मांग 1980 से लेकर आज तक पीने के पानी मांग पूरी नही की गई न ही तालाब की बेबस्ता की गई ग्राम पंचायत सेसइ  में ग्रामवासियों ने कोलारस विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का पूर्ण रूप में बहिष्कार किया है और गांव के बाहर और गांव में अंदर बडा बैनर भी लगा दिया है और उस पर लिख दिया कि सरकार द्वारा जो कि चलाई जा रही है ग्रामीण जन को योजना का लाभ नही मिल रहा है इस लिए हम सेसई ग्राम के लोगों ने मिलकर संकल्प लिया है कोलारस उप चुनाव का बहिष्कार करते है ग्रामीणो ने वताया है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजना से बंचित रखा गया है इस लिए मतदान नही करेंगे 

सेसइ के जनता ने लिया और वताया गया कि कुटीर शौचालय उज्जवल योजना के तहत कनेक्शन आदि योजना का आज तक लाभ नही मिला है ग्राम सेसइ की जनसंख्या 1800 से करीब है और हम वोटर के लिए 900 मतदाता है जब हमको सरकारी योजना नही मिल रही तो मतदान क्यों करे अधिकारियो व जन प्रतिनिधि द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। एक तरफ पटवारी बारी द्वारा बोला जा रहा है कि कुछ किसानो का बीमा का पैसा मिल गया है और बैंक प्रबंधक  बोल रहे है न पैसा आया है न बीमा सूची आई है।

बॉक्स

इनका कहना है 

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया जैसे ही कोई आवेदन आता है तो मामले को देख वायेंगे ग्राम सेसइ के लोग चुनाव के लिए बहिस्कार क्यों कर रहे है अभी चुनाव भी घोषित नही हुआ है।

आर ए प्रजापति एसडीएम कोलारस

कुछ किसानो का बीमे का पैसा अ गया है और कुछ व्यक्ति रह गए बीमा की रसीद है ग्रामीण के पास है मेने बैंक वाले से सूची मांगी तो नही दे रहे कह देते है बैंक में सूची आई ही नही।

राम प्रकाश अहिरवार सेसइ पटवारी हल्का 56

– किसानो को भेजिए हम कल देखते है काये का पैसा है बैसे के सी सी वालो का पैसा आया है न कि प्रधान मंत्री फसल योजना का पैसा नही आया है और अभी हमारे पास बीमा की सूची भी नही आई।

पवन शांडिल एसबीआई बैंक प्रबंधक रन्नौद

बॉक्स

क्या कहते हैं ग्रामीण

-एक साल हो गई बीमा कराया था आज तक हमे काउ बीमा का पैसा नही मिला जिसके पास जाते है वह धुत्त कार के भगा देते है।

प्रेम बाई आदिवासी निवासी सेसई

– हमे 1980 से परेशान किया जा रहा है आज तक कोई योजना का लाभ नही मिला और तालाब भी नही बना जिससे पानी के लिए काफी दिक्कतो का सामना करना पडता है इस लिए आज दिनांक से कोलारस विधान सभा उप चुनाव के लिए बहिष्कार किया है जब तक मांगे पूरी नही होंगी वोट नही देंगे।

देवी सिंह कुशवाह निवासी सेसई

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!