शिवपुरी। भाजपा अनु. जाति मोर्चा की नगर मंडल की बैठक शिवपुरी में मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शाक्य गुरू के निज निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा एवं ग्वालियर भाजपा जिलामहामंत्री महेश उमरिया, भाजपा नगरमहामंत्री हरिओम राठौर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा माल्र्यापण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री आर्य ने नगर के सभी पदाधिकारियों से मोर्चा को मजबूती प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोलारस उपचुनाव में मोर्चा की ओर से पार्टी का भरपूर सहयोग करना है जिससे उपचुनाव में कमल खिल सके। इसके अलावा महेश उमरिया एवं हरिओम राठौर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिलामहामंत्री सुरेन्द्र शाक्य बिट्टन भैया, जिला उपाध्यक्ष नीरज खटीक, देवेन्द्र पवार, नगर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शाक्य, जंडल सिंह परिहार, विनोद खटीक, कपिल खटीक, भूपेन्द्र शाक्य, संजय सेजवार, सोनू शाक्य, रजत शाक्य, देवेन्द्र शाक्य, अतुल खटीक, डॉ. योगेश शाक्य, कमलकिशोर शाक्य, विक्की जाटव, रवि जाटव, सचिन खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टैग: shivpuri



