डॉ सैमुअल हैनिमैन होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न जनवरी माह में होगा विशाल होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

शिवपुरी। होम्योपैथी चिकित्सा एवं चिकित्सकों के हितार्थ कार्य करने के उद्देश्य से डॉ. सैमुअल हैनिमैन होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन समिति के गठन किया गया है जिसकी बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सकों ने प्रस्ताव रखा कि आगामी समय में होम्योपैथी का विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन शहर में किया जाए व होम्योपैथी को जन-जन की पहुंच में लाया जाए जिससे ग्रामीण स्तर पर भी व्यक्ति होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ ले सके। बैठक निर्णय लिया गया कि आगामी जनवरी में माह में एक विशाल होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इस हेतु प्रचार प्रसार कर सहज, सुरक्षित चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी से लोगों को रोग मुक्त करने का कार्य करेंगे। समिति की बैठक में डॉ हेमंत गौतम, डॉ. राकेश राठौर, डॉ योगेश मिश्रा, डॉ नृपेंद्र रघुवंशी, डॉ प्रवीण वर्मा, डॉ विनय त्रिपाठी, डॉ अभिषेक द्विवेदी, डॉ नीतेश श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।