दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत पार्टी मनाने गए एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
वीरेन्द्र उर्फ वीरू सेन पुत्र लक्ष्मण सेन 24 वर्ष निवासी दिनारा रविवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए लाल हार में जगदीश बैदोरावालों के कुए पर गया हुआ था लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी और जहां उसने दोस्तों के साथ पार्टी मनाई वहां गए तो देखा कि उनके पुत्र की लाश कुएं में तैर रही है। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।





Be First to Comment