करैरा। कृषि विभाग से सम्बंधित खाद यूरिया डी ए पी अब किसानो को प्रदेश सरकार के द्वारा शासन की निर्धारित रेट पर आधार कार्ड से हर खाद की दुकान से खाद दिया जायेंगा जो पी ओ एस मशीन से एक दिसम्बर से चालू की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वाय एस यादव ने बताया है की अब किसानों को लम्बी लाईन ब्लैक बाजी ज्यादा रकम सहित कई परेशानियो से निजात मिलने जा रही है। शासन के द्वारा एफ को कम्पनी द्वारा जिले की सभी शासकीय अशासकीय खाद की दुकानों पर पी ओ एस मशीन के द्वारा आधार कार्ड लिंक करने के बाद खाद उचित दाम पर मिलेंगा आज इसकी शुरुआत खेमराज लोधी ग्राम जुझाई के किसान द्वारा अग्रवाल इंटरप्राइजेज के संचालक प्रवीण अग्रवाल ने 200 से 300 बोरिया खाद की बोरी आधार कार्ड से दी है । यह योजना 1 दिसम्बर से लागु हो गई है जिसके पास पी ओ एस मशीन नही होगी और बिना आधार कार्ड के खाद देता है तो उसका लायसन्स निरस्त हो जायेंगा साथ ही बिना पी ओ एस के खाद बिक्रय नही किया जा सकता। निजी 10 दुकान है और मार्किटिंग संस्था और सहकारी गोदाम पर जो शासकीय संस्था है इनपर खाद बांटा जा रहा है।






Be First to Comment