अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहर खाया 

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में रहने वाले राकेश पुत्र रमेश बाल्मिक ने बीती शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है।