Press "Enter" to skip to content

बस चालक ने भैंस में मारी टक्कर, मौत

शिवपुरी। बमौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयागांव में एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रही भैंस में टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

मनीराम पुत्र फूलचंद्र लोधी निवासी नयागांव ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 2 नवंबर को नयागांव के पास पिछोर तरफ से आ रही बस के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए भैंस में टक्कर मार दी। घटना में भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में भैंस मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!