Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 को बदरवास में भावांतर भुगतान समारोह में लगभग 23 हजार किसानों को करेंगे लाभांवित

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 06 दिसम्बर 2017 को प्रात: 11 बजे से बदरवास के स्टेशन ग्राउण्ड आयोजित किसान महासम्मेलन एवं भावांतर भुगतान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह करेंगे। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। समारोह में भावांतर भुगतान योजना के तहत लगभग 23 हजार से अधिक कृषकों को लाभांवित किया जाएगा। कलेक्टर तरूण राठी ने किसान महासम्मेलन एवं भावांतर भुगतान समारोह के आयोजन हेतु जिला अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

बॉक्स

कई किसानों के खातों में पहुंची 01 लाख से अधिक की अंतर की राशि

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत अक्टूबर माह में पंजीकृत 01 हजार 758 किसानों के विभिन्न बैंक खातों में 2 करोड़ 87 लाख 89 हजार से अधिक की राशि जमा हुई है। योजना के तहत जिले के कई किसान ऐसे है, जिनके खातों में अंतर की राशि 01 लाख से अधिक जमा हुई है। कोलारस के किसान दातासिंह के खातें में उड़द फसल की अंतर की राशि 01 लाख 06 हजार 200 रूपए केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में जमा कराई गई है। इसी प्रकार जालिम सिंह के स्टेट बैंक के खाते में 1 लाख 24 हजार 272 रूपए की अंतर की राशि, बदरवास के सविता सिंह बुंदेला के जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में 01 लाख 05 हजार 240 रूपए की राशि, कोलारस के गंगारश्मि यादव के खाते में 57 हजार 752 रूपए की राशि, खनियांधाना के रामकिशन यादव के बैंक खाते में 51 हजार 200 रूपए की राशि, कोलारस के ही गजराज सिंह यादव के जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में 88 हजार 500 रूपए की राशि, शिवपुरी के बड़ागांव निवासी अवतार सिंह के खाते में 65 हजार 856 रूपए की राशि, कोलारस के प्रहाली धाकड़ के खाते में 27 हजार 528 रूपए की राशि और कोलारस के बलवान सिंह के केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में 85 हजार 200 रूपए की राशि जमा कराई गई है।   

बॉक्स

मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय सहरिया जनजाति सम्मेलन में लेंगे भाग 9 को

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 दिसम्बर 2017 को प्रात: 11 बजे से ग्राम सेसई में आयोजित राज्य स्तरीय सहरिया जनजाति सम्मेलन में भाग लेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!