Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में 130 सड़कें पूर्ण

शिवपुरी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अभी तक जिले के ग्रामीण अंचलों में एक अरब 18 करोड़ 97 लाख की लागत की 214 सड़के स्वीकृत की गई। जिसमें से 130 सड़कें पूर्ण की गई है। 

कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में प्रथम चरण के रूप में 25 करोड़ 45 लाख 47 हजार रूपए की लागत से 47 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 13 करोड़ 7 लाख 41 हजार रूपए की लागत की 26 सड़के पूर्ण की गई। जबकि तृतीय चरण के रूप में 08 करोड़ 92 लाख 97 हजार रूपए की लागत की 15 सड़कें पूर्ण की गई है और शेष गांव में 71 करोड़ 92 लाख की लागत से स्वीकृत 126 सड़कों में से 42 सड़कें पूर्ण हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!