शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में मृत व्यक्तियों के परिजनों को कुल 30 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त आदेशानुसार ग्राम ढकरौरा तहसील बदरवास निवासी मृतक मोहन पुत्र मौकमसिंह गुर्जर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के वैध वारिसान पिता मौकम सिंह को 15 हजार रूपए की राशि तथा ग्राम लगदा तहसील बदरवास निवासी मृतक रचित पुत्र नेपाल जाटव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के वैध वारिस पिता नेपाल पुत्र हल्की जाटव को 15 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।



