Press "Enter" to skip to content

ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के बाद बदले की भावना से बाल्मीक समाज के घर जलाने बाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को खुद के खेत से किया गिरफ्तार 

खनियाधाना। कस्बे में 9 नबम्बर को हुई ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म  के बाद यादव समाज के लोगो ने बदले की भावना से बाल्मीक समाज के घरो में घुस कर तोड़ फोड़ और आग लगा दी थी एबं शराब की दुकान का ताला तोड़ कर शराब की दुकान को लूट कर आग लगा दी थी जिससे भारी क्षति हुई थी। इस दंगे मे शामिल मुख्य अभियुक्त सुनिल यादव के साथ हजारो लोगों की भीड शामिल थी। रिपोर्ट पर से नामजद लगभग तीस अभियुक्त एंव अन्य लोगों के विरुध्द बल्वा . हरिजन एक्ट एंव आगजनी की धाराओ मे प्रकरण कायम किये गये थे। जिसमें से 11 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये गये थे किन्तु मुख्य अभियुक्त सुनील यादव घटना के बाद से ही फरार था। इसके विरुद्ध काफी आपराधिक रिकार्ड होने एंव शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय एवं जिला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिवपुरी के कार्यालय मे एन.एस.ए.का प्रकरण तैयार कर पेश किया गया था। जो उक्ति गुण्डा के विरुद्ध श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय शिवपुरी के आदेश क्र./02/एन.एस.ए./17 प्राप्त होकर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला जेल शिवपुरी मे निरुद्ध किया जावे जिस पर सुनील कुमार पाण्डे पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य  के निर्देशन में श्री सुजीत सिंह भदोरिया एसडीओपी पिछोर के आदेश के पालन में गुण्डा सुनील यादव अपने भाई कल्लू यादव के साथ घटना करने के बाद से ही फरार था जिसे मय फरार अभियुक्त कल्लू यादव के साथ आज मंगवार को थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट ने अपनी टीम के रामनिवास शर्मा बीएल भगत प्रधान आरक्षक बृजेश अवस्थी प्रधान आरक्षक गोपाल प्रसाद त्रिपाठी आरक्षक सुनील डोडियार आरक्षक रामसिंह पटेरिया आरक्षक सत्यवीर सिंह आरक्षक ओम प्रकाश राठोर सैनिक राकेश सिंह सैनिक बच्ची लाल रजक सैनी सैनिक रामनिवास लोरी रामजीलाल केशव जगदीश गुप्ता बाबूलाल साहू राजेश विनोद सेन के साथ मिलजुल कर सूचना तंत्र एकत्रित कर गिरफ्तार किया है शेष फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के अति शीघ्र प्रयास पुलिस कर रही है जल्द गिरफ्तार किये जायँगे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!